Trending Newsआस्थाखगड़ियागयाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनाप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीहरियाणा

सामाजिक न्याय के पुरोधा रामविलास पासवान जी को पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

सामाजिक न्याय के पुरोधा रामविलास पासवान जी को पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

08 अक्टूबर 2026, पटना।

समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले लोकप्रिय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद माननीय श्री नीतीश कुमार जी ने उन्हें सादर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री नीतीश कुमार जी ने कहा कि रामविलास पासवान जी का निधन देश और विशेषकर सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। उन्होंने अपने संघर्ष, सरल स्वभाव और संवेदनशील व्यक्तित्व से समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के बीच जो विश्वास कायम किया, वह सदैव याद किया जाएगा। जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए हृदय से श्रद्धांजलि। उनके विचार, संघर्ष और जनसेवा की विरासत सदैव जीवित रहेगी।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button