आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

17 फरवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि समारोह पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया: एजाज अहमद

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

17 फरवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि समारोह पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया: एजाज अहमद

पटना 13 फरवरी 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि समारोह पटना के बापू सभागार में आयोजित किया गया है।

इस पुण्यतिथि समारोह की तैयारी के लिए पटना में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी के द्वारा बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है और आवश्यक दिशा निर्देश प्रदेश पदाधिकारियों के साथ साथ विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ सभी जिलों में बैठक कर तैयारी में लग जाने का आह्वान किया ‌है।

एजाज ने आगे बताया कि इस अवसर पर पूरे राज्य भर से पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक ,पूर्व विधान पार्षद, पूर्व प्रत्याशी के अलावा पंचायत से लेकर जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी सहित सक्रिय कार्यकर्ताओं और कर्पूरी जी के विचारों पर चलने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

इन्होंने ने आगे बताया कि पुण्यतिथि समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर पुण्यतिथि समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी करेंगे।

इस अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के पुण्यतिथि समारोह को सफल बनाने की तैयारी के लिए सभी जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी की ओर से सूचना प्रेषित की जा रही है और जिला स्तर पर बैठक करके कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया जा रहा है।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

3.3/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button