
- गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा संविधान और सामाजिक न्याय के संकल्प को दोहराया गया |
- दिनांक- 26/01/2026
- स्थान- पटना पार्टी कैम्प कार्यालय
पटना:- 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी द्वारा पार्टी कैम्प कार्यालय (पटना) में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गान गाया गया | इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे |
झंडोत्तोलन के उपरांत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि संविधान लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है | यह दिन याद दिलाता है कि देश की असली ताकत उसके संविधान और आम जनता में निहित है |
RLM प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि संविधान की रक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और एक समतामूलक न्यायपूर्ण भारत के निर्माण हेतु संगठित होकर कार्य करेगा | इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे | जिसमें अंगद कुशवाहा, सुभाष चंद्रवंशी, अशोक राम, स्मृति कुमुद, सिम्मी कुमारी, अंजली कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, सुशील सिंह, रजनीश सिंह, डॉ० विरेन्द्र दांगी, मोहन यादव, नगेन्द्र यादव, अशोक कुशवाहा, सौरभ सागर, उपेन्द्र यादव, व्रिज मोहन सिंह, सह्जादा हुसैन, राम शरण कुशवाहा, संत सिंह कुशवाहा, रणधीर सिंह, कुंदन कुमार, शक्ति सिंह, चौधरी बसंत पटेल आदि लोग उपस्थित थे |
जय हिन्द, जय भारत !



