Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

विश्व मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था बनी मजबूती का प्रतीक : संजय सरावगी

भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर दुनिया के लिए उदाहरण : संजय सरावगी

*विश्व मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था बनी मजबूती का प्रतीक : संजय सरावगी

*भारत की 7.7 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर दुनिया के लिए उदाहरण : संजय सरावगी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आर्थिक शक्ति बन रहा है : संजय सरावगी

*भारत जल्द बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

*औद्योगिक विकास और बढ़ती घरेलू मांग से मजबूत हुई भारतीय अर्थव्यवस्था : संजय सरावगी*

पटना, 6 जून । भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने देश की आर्थिक स्थिति पर आज कहा कि आज जब दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक चुनौतियों और मंदी की आशंकाओं से जूझ रहे हैं, तब भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और यही कारण है कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख लगातार बढ़ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए भारत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि चीन की वृद्धि दर 4.9 प्रतिशत, अमेरिका की 2.3 प्रतिशत तथा जी-7 देशों की औसत वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत है, जबकि भारत 7.7 प्रतिशत की मजबूत विकास दर के साथ आगे बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि भारत की आर्थिक नीतियां सही दिशा में काम कर रही हैं और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे मजबूत औद्योगिक विकास, बढ़ती घरेलू मांग, आधारभूत संरचना में बड़े निवेश और सुधारवादी नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। केंद्र सरकार द्वारा उद्योग, कृषि, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था और विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम देश की विकास दर में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि आज पूरा विश्व आर्थिक अनिश्चितताओं और मंदी की आशंकाओं से घिरा हुआ है, लेकिन भारत लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनकी आर्थिक नीतियों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है और आज देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है।

उन्होंने ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने का लक्ष्य भी हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले वर्षों में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। भाजपा का मानना है कि देश की यह आर्थिक प्रगति प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है और यह नए भारत की शक्ति एवं क्षमता का प्रतीक है।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button