आस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामुंगेरमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसारणसिवानसीतामढ़ीसुपौल

राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय – निशांत

राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के निर्माण में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय – निशांत

31 अक्टूबर 2026, पटना।

बिहार सरकार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने आज पटना स्थित अशोक कन्वेंशन केंद्र में भारत रत्न ‘‘लौहपुरुष’’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर श्री निशांत ने कहा कि सरदार पटेल का योगदान देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अतुलनीय एवं अविस्मरणीय है। स्वतंत्रता के बाद अनेक रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने एक सशक्त और अखंड भारत की नींव रखी। उनका दृढ़ संकल्प, राष्ट्रनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

आगे उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने, सामाजिक समरसता बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और सद्भाव को और सुदृढ़ बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी, मा0 मंत्री श्री रामकृपाल यादव, श्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, श्रीमती शीला मंडल एवं श्री प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3.7/5 - (3 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button