
कराटे नेशनल चैंपियनशिप में शैलवीश्री चौधरी के द्वारा रजत पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया।:-मोहम्मद फैसल
राज्य सरकार ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दें पटना बिहार
प्रोफेसर मसरूर अहमद फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद फैसल ने कहा कि बिहार में उदयमान खिलाड़ियों की कमी नहीं है। राज्य सरकार प्रतिभावान वाले खिलाड़ी को उचित प्लेटफार्म प्रदान करें तो शालवीश्री चौधरी जैसी प्रतिभा को भी देश के खेल जगत में आगे लाया जा सकता है।
शालवीश्री चौधरी (बब्बा) के द्वारा 7 जून को कराते नेशनल चैंपियनशिप अंडर -12 बिहार की ओर से रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। कराते नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन देहरादून के परेड ग्राउंड में 4 जून से 7 जून तक आयोजित किया गया था।
पटना उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज नारायण यादव की बड़ी नतनी शालवीश्री चौधरी जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को बिहार सरकार उचित प्लेटफार्म प्रधान करती है तो बिहार ही नहीं आने वाले समय में देश का भी परचम लहराया जा सकता है।
श्री अहमद ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से जल्द ही ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसे खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करते रहे।



