Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनता की समस्याओं का समाधान ही नीतीश कुमार की सर्वोच्च प्राथमिकता – जद (यू)

 

जनता की समस्याओं का समाधान ही नीतीश कुमार की सर्वोच्च प्राथमिकता – जद (यू)

29 मई 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं मीडिया पैनलिस्ट डाॅ0 मधुरेन्दु पांडे ने जारी बयान में कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार की कार्यशैली हमेशा से जनता के प्रति जवाबदेही, संवेदनशीलता और संगठनात्मक अनुशासन की रही है। इसी क्रम में उन्होंने मंत्रियों के जन सुनवाई कार्यक्रम का स्वयं जायजा लिया और पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान गंभीरता से किया जा रहा है या नहीं।

माननीय श्री नीतीश कुमार की यह सक्रियता स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि वे बिहार की आम जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर कितने सजग और संवेदनशील हैं। जन सुनवाई कार्यक्रम केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है, जिसे माननीय श्री नीतीश कुमार लगातार प्रभावी और जवाबदेह बनाए रखने के लिए स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

माननीय श्री नीतीश कुमार का यह कदम सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वे हमेशा इस बात पर जोर देते रहे हैं कि सरकार का हर प्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी रहे और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो।

माननीय श्री नीतीश कुमार का स्वयं जन सुनवाई कार्यक्रम की समीक्षा करना यह साबित करता है कि उनकी राजनीति का केंद्र केवल और केवल बिहार की जनता का हित और कल्याण है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button