आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

 

जनसुनवाई कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

29 मई 2026, पटना।

शुक्रवार को जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं माननीय योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के विधिसम्मत एवं त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी भी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीतें 2 दशकों में माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की किरणें राज्य के गांव-गांव तक पहुंची हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़़क, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना सहित सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खडेे़ लोगों तक पहुंच रहा है। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि श्री नीतीश कुमार के दर्शन मात्र से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और उनके चेहरे पर नई रौनक खिल उठती है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button