बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

पटना, 21 सितम्बर, 2025
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 भोला पासवान शास्त्री की 111 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।
सर्वप्रथम स्व0 भोला पासवान शास्त्री के तैल चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर स्व0 भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री, बिहार के ही नहीं, बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इन्दिरा गाँधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। श्री राजेश राम ने कहा कि स्व0 भोला पासवान शास्त्री की इमानदारी.कृतज्ञ परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
आज कृतज्ञ देश स्व0 शास्त्री के देश निर्माण में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को शत-शत नमन करती है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खां, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता, मोती लाल शर्मा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, जमाल अहमद भल्लू, मुन्ना शाही, आनन्द माधव, ज्ञान रंजन, अनिल सिंह, सौरभ सिन्हा, शशि रंजन, राजीव मेहता, वैद्यनाथ शर्मा, रौशन कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, कमलेश कमल, अरविन्द लाल रजक, ई.विश्वनाथ बैठा, नवनीत जयपुरियार, मनोज मेहता, मनोज शर्मा, अखिलेश कुमार पासवान,सुनील कुमार सिंह, संतोष श्रीवास्तव, राजनन्दन कुमार, संजय कुमार पासवान, संजय कुमार श्रीवास्तव, वसी अख्तर, हीरा सिंह वग्गा, किशोर कुमार, मोईन अहमद खान, मनु मानव, सुबोध मंडल, अमित सिकन्दर ने भी स्व0 भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222



