Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापूर्णियाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मधेपुराराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई 

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री जी की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

पटना 21 सितम्बर, 2026

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व0 भोला पासवान शास्त्री जी की जयन्ती माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी की अध्यक्षता में मनाई गई और नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि छात्र जीवन से ही शास्त्री जी ने असहयोग आन्दोलन में भाग लिया। ये दो बार जेल भी गये। शास्त्री जी घोर मानवतावादी थे और इनके इसी मानवीय गुण के कारण सभी वर्ग और लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता रही। साथ ही सरल स्वभाव और बेसहारों के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने को ये तैयार रहते थे। इन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कभी सरकारी वाहन की सुविधा नहीं ली। इनके इसी जीवनशैली से लोकसेवकों को पे्ररणा देती है।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी, प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता डॉ तनवीर हसन, एजाज अहमद, फ़राज़ फातमी ,फैयाज आलम कमाल,हरेंद्र कुमार कुशवाहा, मुकुंद सिंह, संजय यादव, आरजू खान, राजेश यादव, मोहिबुल हसन हीरा, अकलु राम, जावेद अहमद, गणेश कुमार यादव, ओम प्रकाश चौटाला, नीतू कुमारी, अशोक कुमार यादव, अक्की यादव, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, दर्पण कुमार यादव, उपेंद्र कुमार राम, रंजीत कुमार राय, चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में नेताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करने श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजाज अहमद)

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button