समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाई गई



समाजवादी नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि राजद कार्यालय में मनाई गई
पटना 10 अक्टूबर, 2026
आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में समाजवादी नेता पूर्व रक्षा मंत्री तथा उतर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि पर राजद नेताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक सौहार्द के लिए उन्होंने जीवनपर्यन्त कार्य किया। साथ ही उन्होंने वंचित और शोषित वर्गों के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक उत्थान के लिए जो कार्य किये वह अविस्मरणीय है। उन्होंने समाजवादी विचारधारा के साथ कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देने के प्रति अपने संकल्पों को सरजमीन पर उतारा।
इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव श्री बिनु यादव पूर्व मंत्री से बृजकिशोर बिन्द, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, डॉ उर्मिला ठाकुर,दीनानाथ सिंह यादव,मदन शर्मा, नंदू यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, हरेन्द्र कुमार कुशवाहा, ई अशोक यादव,भाई अरुण कुमार, इनामुल हक, प्रमोद कुमार राम, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता,निर्भय अंबेडकर, संजय यादव,नरेश रविदास, उपेन्द्र चंद्रवंशी, सरदार रणजीत सिंह, ओमप्रकाश चौटाला,संतोष कुमार प्रेमी, प्रो बालेश्वर यादव, मो असलम, गुड्डू यादव,इम्तियाज अहमद, दिनेश कुमार राम, प्रो सीतामणी कुमारी, ईबरारूल हक, प्रो ब्रजेश कुमार राय, उमेश चन्द्र पटेल, शशि रंजन कुमार यादव,चंदेश्वर प्रसाद सिंह सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की।
(एजाज अहमद)
नेता
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।



