आस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमध्यप्रदेशमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचार

दो दशकों का सुशासन, जनता के अटूट विश्वास से बदलता बिहार – जद (यू0)

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

दो दशकों का सुशासन, जनता के अटूट विश्वास से बदलता बिहार – जद (यू0)

21 अप्रैल 2026, पटना।

जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री हिमराज राम एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने जारी बयान में कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान बिहार ने पिछले दो दशकों में जिस परिवर्तनकारी यात्रा को तय किया है, वह दूरदर्शी नेतृत्व, पारदर्शी नीतियों और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

सीमित संसाधनों के बावजूद आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाने का जो संकल्प लिया गया, उसे सड़कों, पुलों, बिजली आपूर्ति और नल-जल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से साकार किया गया। यह बदलाव केवल ढांचागत विकास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने राज्य के सामाजिक और आर्थिक आत्मविश्वास को भी नई दिशा दी है।

जहां एक ओर राजनीति को निजी लाभ का माध्यम बनाने की प्रवृत्ति देखने को मिलती है, वहीं माननीय श्री नीतीश कुमार ने सुशासन और जवाबदेही की नीति ने जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत आधार खड़ा किया। यही विश्वास आज सबसे बड़ी पूंजी के रूप में सामने आया है, जिसने सरकार और जनता के रिश्ते को और अधिक सुदृढ़ किया है।

सुशासन की सोच के साथ माननीय श्री नीतीश कुमार की लागू की गई नीतियों ने एक ऐसे नए बिहार की नींव रखी है, जो विकास, समावेशन और अवसरों की समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। इसी मजबूत आधार के कारण आज बिहार निरंतर प्रगति की दिशा में अग्रसर है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह यात्रा न केवल उपलब्धियों की कहानी है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक सशक्त और आत्मनिर्भर बिहार का स्पष्ट संकेत भी है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button