आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराज्यरोहतासलखीसरायवैशालीशिवहर

श्रवण कुमार के विधायक दल का नेता चुने जाने पर जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी शुभकामनाएँ

 

श्रवण कुमार के विधायक दल का नेता चुने जाने पर जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने दी शुभकामनाएँ

पटना 21 अप्रैल 2026।

जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री श्रवण कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री श्रवण कुमार एक अनुभवी, सुलझे हुए और दूरदर्शी नेता हैं, जिनका लंबा राजनीतिक अनुभव, सरल जीवनशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पार्टी ने ‘‘न्याय के साथ विकास’’ के जिस संकल्प को साकार किया है, उसे आगे बढ़़ाने में श्री श्रवण कुमार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। श्री कुशवाहा ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय श्री नीतीश कुमार द्वारा सौंपी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन श्री श्रवण कुमार पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए बिहार को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम योगदान देंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की जो मजबूत नींव रखी गई है, उसी दिशा में आगे बढ़़ते हुए पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जन-जन का विश्वास और भी मजबूत होगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button