Trending Newsअपराधअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल में परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और अपराध में संलिप्त लोगों को स्थान देकर एन.डी.ए. और भाजपा ने कौन सा विजन प्रस्तुत किया है, नेता पुत्र बिना सदन के सदस्य हुए मंत्री बनाये गए इस पर चर्चा क्युं नहीं: तेजस्वी प्रसाद यादव

टी आर ई - 4 के छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना स्पष्ट संदेश है कि बिहार में जो भी नौकरी और रोजगार मांगेगा उसपर लाठी चला कर सरकार आवाज दबायेगी: तेजस्वी यादव

संवाददाता सम्मेलन

मंत्रिमंडल में परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और अपराध में संलिप्त लोगों को स्थान देकर एन.डी.ए. और भाजपा ने कौन सा विजन प्रस्तुत किया है, नेता पुत्र बिना सदन के सदस्य हुए मंत्री बनाये गए इस पर चर्चा क्युं नहीं: तेजस्वी प्रसाद यादव

टी आर ई – 4 के छात्रों पर लाठी चार्ज किया जाना स्पष्ट संदेश है कि बिहार में जो भी नौकरी और रोजगार मांगेगा उसपर लाठी चला कर सरकार आवाज दबायेगी: तेजस्वी यादव

पटना 08 मई, 2026

राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार छह महीने बाद गठित हो गई है। 50 प्रतिशत समय बिहार में सरकार बनाने में ही एनडीए के लोगों ने लगा दिया है। छह महीने में ही दो मुख्यमंत्री और चार उपमुख्यमंत्री बनाये गये। कल जो मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ उसमें कोई विजन और विकास के प्रति कहीं सोच नहीं दिखी। हमने विधान सभा में कहा था कि भाजपा और जदयू को परिवारवाद पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

इन्होंने आगे कहा कि बिना चुनाव लड़े और बिना किसी सदन का सदस्य हुए नीतीश जी का बेटा निशांत और उपेन्द्र कुशवाहा जी का बेटा दीपक प्रकाश को नेता पुत्र का लाभ मिला और उन्हें मंत्री बना दिया गया। बिना जनता का मैंडेट प्राप्त किये जो लोग मंत्री बने हैं उनके संबंध में अब चर्चा क्यों नहीं की जा रही है। सबको पता है कि परिवारवाद के नाम पर ही नीतीश जी ने गठबंधन तोड़ा था और भाजपा के जो मुख्यमंत्री बने हैं वो परिवारवादी ही हैं साथ ही साथ सेलेक्टेड मुख्यमंत्री हैं और उन पर अपराध के मामले भी हैं। कैबिनेट में 17 मंत्री परिवारवादी हैं। कैबिनेट में तीन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का बेटा, जीतन राम मांझी जी का बेटा और डॉ0 जगरनाथ मिश्रा जी का बेटा मंत्री बने हैं। इनलोगों ने छह महीने में ही बिहार को बर्बाद कर दिया है।

श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि नौकरी मांगने पर टी.आर.ई-4 के छात्रों पर लाठीचार्ज की गई और स्पष्ट संदेष दिया गया कि छात्र और नौजवान नौकरी और रोजगार मांगेंगे तो उनपर लाठी चलेगा। अब नौजवानों को लाठी से मारकर उनकीं नौकरी और रोजगार के मांग को दबाई जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव के समय शहजादे बोला करते थे लेकिन अब भाजपा और जदयू के नेता बतायें कि बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने वाले कौन से शहजादे हैं। बिहार में लालू जी और राजद के साथ काम करने वाले ही मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बने हैं। जहां लालू जी के पाठशाला वाले मुख्यमंत्री हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री एक कांग्रेस के और दूसरे जनता दल के समय के हैं। और जो भी मंत्री बने हैं, उसमें ज्यादातर लोग राजद के ही पाठशाला के हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को बताना चाहिए कि सामाजिक समीकरण और वरीयता के बावजूद विजय सिन्हा जी को इतनी दूरी पर क्यों ढकेल दिया गया और उनको मंत्रीमंडल में ऐसा स्थान क्यों मिला जबकि वो विधान सभा अध्यक्ष के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री भी रहे हैं। कैबिनेट विस्तार में न तो क्षेत्रीय संतुलन और न ही जातीय संतुलन का ख्याल रखा गया है। एक ही प्रखंड से दो-दो मंत्री बने हैं, जहां नाई, अमात, नोनिया, चौरसिया, बेलदार, दांगी, धोबी और अन्य वैसी जातियों को प्रतिनिधित्व से मंत्रिमंडल में वंचित रखा गया है। जहां लालू जी और श्रीमती राबड़ी देवी जी के कार्यकाल में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व 07-08 मंत्रियों का होता था वहां सिर्फ एक मुसलमान मंत्री बनाये गये हैं, यहीं एनडीए की सोच हैं। बिहार में जो सरकार चल रही है मीडिया मैनेजमेंट और पी.आर के अनुसार चल रही है। बिहार में जात को चिन्हित कर इनकाउंटर किया जा रहा है और अपराध पर रोकथाम के दिशा में सरकार गंभीर नहीं है। बिहार में पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार नहीं है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बिहार फिसड्डी राज्य है। बिहार के लोगों के मुद्दे पर सरकार काम नहीं कर रही है। कल शपथग्रहण में बसों में भरकर लोगों को लाया गया लेकिन जब नौकरियां मांगते हैं तो लाठी से पीटा जाता है। सरकार बताये कि मंत्रिमंडल में महिलाओं को 33 प्रतिषत स्थान क्यों नहीं दी गई? जो भी महिलाएं मंत्री बनी हैं वो परिवारवादी राजनीति के कारण बनी हैं। बिहार में नाम बदलने वाली सरकार चल रही है। जू और डेयरी का नाम बदला और मुख्यमंत्री निवास का भी नाम बदल दिया गया है जबकि एक से पांच नम्बर तक सारे क्वार्टर मुख्यमंत्री निवास में मिला लिये गये हैं। सरकार न तो कर्मचारियों को वेतन दे पा रही है और न ही पेंशनधारियों को पेंशन। बिहार से जो एमपी हैं, उन्हें फ्लैट कैसे आवंटित की जा रही है? नीतीश कुमार जी के लिए 06 और 07 नम्बर फ्लैट दिये गये हैं। डबल इंजन सरकार 12 वर्षों से है जबकि एनडीए की सरकार 21 वर्ष से है लेकिन बिहार नम्बर वन कब बनेगा, इस पर कोई चर्चा नहीं होती है। बिहार में सृजन घोटाला, बालिका गृह और नीट छात्रा के मामले में क्या न्याय मिला है, सरकार को बताना चाहिए। क्योंकि असली अभियुक्त अभी तक नहीं पकड़ाये हैं। जो सरकार इंदिरा आवास और गरीबों का आवास नहीं बना सकती वो टाउनषिप और नया शहर बसाने की बात करती है। ये सिर्फ हवाबाजी है, क्योंकि खजाने में पैसा ही नहीं है।

श्री तेजस्वी ने आगे कहा कि जो हमलोगों को गाली देते थे उनको बताना चाहिए कि नीतीश मिश्रा जी के पिताजी का चारा घोटाला से क्या संबंध है। उनके पिता के बारे में सभी को पता है कि चारा घोटाला में वो जेल भी गये थे और उन्हें सजा भी मिला था। बिहार में जातिवाद, परिवारवाद, अपराध और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हमलोग इन मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे और सरकार को बता देंगे कि मुद्दों पर किस तरह से संघर्ष और आन्दोलन होता है। नीतीश कुमार हमेशा महात्मा गांधी जी का नाम लेकर सामाजिक पाप की बात किया करते थे लेकिन आज महात्मा गांधी के हत्यारे को समर्थन करने वाले को ही सत्ता सौंपकर नीतीश कुमार जी काफी खुश हो रहे हैं। इन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल, बिहार की जनता के मुद्दे और सवाल पर संघर्ष और आन्दोलन का कार्यक्रम चलाएंगे।

इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 तनवीर हसन, पूर्व मंत्री श्री आलोक कुमार मेहता, श्री शिवचन्द्र राम, प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता श्री शक्ति सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मधु मंजरी, अरूण कुमार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ0 अनवर आलम, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुमार राय, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र विद्यार्थी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के उपेंद्र चंद्रवंशी सहित प्रदेश के अन्य नेतागण उपस्थित थे।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button