Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बिहार में रेप पीड़िता बच्ची के हत्यारों को कब न्याय देगी बिहार सरकार: गुंजन सिंह*

 

*बिहार में रेप पीड़िता बच्ची के हत्यारों को कब न्याय देगी बिहार सरकार: गुंजन सिंह*

 

*बच्चियों तक को राजधानी में सुरक्षा नहीं दे पाती बिहार की एनडीए सरकार: गुंजन सिंह*

*पटना. बुधवार, 28 जनवरी, 2026*

राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल में सामूहिक दुष्कर्म और संदिग्ध मौत के मामले पर महिला कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर राज्य की एनडीए सरकार और पटना प्रशासन के प्रति गहरी नाराज़गी और आक्रोश जाहिर की। घटना की गंभीरता और आरोपियों के प्रति कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर सरकार और प्रशासन की भूमिका पर संदेह व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव गुंजन सिंह ने कहा कि राज्य में एनडीए शासन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निजी छात्रावासों में रहने वाली बच्चियां राजधानी तक में सुरक्षित नहीं हैं। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर पुलिस की धीमी कार्रवाई, अन्य दोषियों की गिरफ्तारी और महिलाओं बच्चियों की राज्य में सुरक्षा बेहद लचर है।

संवाददाता सम्मेलन में गुंजन सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था बदतर है। राज्य की भाजपा जदयू सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दे कर मनबढ़ बना दिया है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कांग्रेस गंभीर है और हम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए लगातार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं लेकिन राज्य की सरकार में उप मुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी देखने वाले सम्राट चौधरी की पुलिस ने उन्हें अपराधियों के भरोसे छोड़ रखा है।

 

प्रदेश महिला कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष शरवत जहां फातिमा ने कहा कि राजधानी पटना के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और एनडीए शासन की पुलिस अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई। बिहार में एनडीए शासन काल में सूबे की महिलाओं बच्चियों और आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अपराधी निर्भीक होकर कांड कर आराम से भूमिगत हो जाते हैं और मामले में लीपापोती शुरू हो जाती है। एनडीए सरकार के शासन काल में बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर भरोसा आम लोगों का टूट चुका है।

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

 

 

 

 

 

 

 

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button