
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार-कर्नाटक के प्रभारी आदरणीय श्री हरीश त्रिवेदी जी की पूजनीय माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
इस दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने श्री हरीश त्रिवेदी जी से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा जी ने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि मां का स्थान संसार में कोई नहीं ले सकता। मां केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, ममता, त्याग, संस्कार और निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक होती हैं। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की हर कठिन परिस्थिति में संबल प्रदान करता है। मां का बिछड़ना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। मां की स्मृतियां, उनके दिए संस्कार और उनका आशीर्वाद सदैव संतान के जीवन में जीवंत रहते हैं। इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखना ही दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा श्री हरीश त्रिवेदी जी और उनके समस्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दे



