बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने पूर्वी चंपारण में मेला देखने गये दंपति के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं हुई है।

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने पूर्वी चंपारण में मेला देखने गये दंपति के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं हुई है।
जहां पति को बांधकर पति के सामने ही पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हुई ।इस घटना से यह स्पष्ट होता है की बिहार में सरकार और शासन का डर समाप्त हो गया है और इस तरह से शर्मसार करने वाली घटना लगातार हो रही है और सरकार के स्तर से कार्रवाई होना तो दूर सरकार में बैठे हुए लोग मामले को दिशाहीन करने के लिए पूर्ववर्ती सरकार और पूर्ववर्ती कार्यकाल की चर्चा करके मामले को दिशाहीन करते हैं जो अपराधियों को बचाने वाला कार्य है। मुख्यमंत्री जी आपने कहा था कि कहीं भी महिलाओं और बच्चियों के साथ इस तरह की घटनाएं होंगी तो 24 घंटे के अंदर कार्रवाई होगी लेकिन कार्रवाई होना तो दूर कहीं ना कहीं अपराधी का मनोबल ही बढ़ रहा है जिससे सामूहिक बलात्कार की घटनाएं सामने आई है जो पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। एजाज अहमद ,राजद प्रवक्ता



