Uncategorized

सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष और जदयू के युवा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, विनय कुमार सिंह एवं अनितेश कुमार कांग्रेस में शामिल

 

*सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रदेश उपाध्यक्ष और जदयू के युवा नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ, विनय कुमार सिंह एवं अनितेश कुमार कांग्रेस में शामिल

*पटना 18 नवंबर 2026*

सामाजिक न्याय आंदोलन बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं जदयू के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अनितेश कुमार ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेता कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि बिहार में कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

राजेश राम ने विश्वास जताया कि विनय कुमार सिंह एवं अनितेश कुमार के पार्टी में शामिल होने से बिहार में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार , विधायक मनोज विश्वास, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डॉ अमन कुमार, जितेंद्रनाथ पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग, बिहार कांग्रेस

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button