Uncategorized

प्रदेश कार्यालय पहुँचे नीतीश कुमार, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी, कार्यकर्ताओं का जाना कुशलक्षेम

प्रदेश कार्यालय पहुँचे नीतीश कुमार, संगठनात्मक गतिविधियों की ली जानकारी, कार्यकर्ताओं का जाना कुशलक्षेम

पटना, 17 नवम्बर 2026

जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मंगलवार को पटना, वीरचंद पटेल पथ स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

साथ ही, उपस्थित पार्टी नेताओं से संगठनात्मक गतिविधियों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की। उन्होंने 24 नवंबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस – नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में भी फीडबैक लिया।

श्री नीतीश कुमार के प्रदेश कार्यालय आगमन पर बड़़़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री नीतीश कुमार ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का कुशलक्षेम जाना और उनसे आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़़़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, प्रदेश महासचिव श्री अनिल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री नवल शर्मा, ई0 रामचरित्र प्रसाद, श्री मुकेश पटेल, श्री राजेन्द्र सिंह जाॅर्ज सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button