Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, तैयारियों की समीक्षा की

21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी ऐतिहासिक और अभूतपूर्व : संजय सरावगी

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, तैयारियों की समीक्षा की

21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी ऐतिहासिक और अभूतपूर्व : संजय सरावगी

*प्रधानमंत्री के बिहार आगमन को लेकर जनता में जबरदस्त उत्साह, बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग : प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 17 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे और हाजीपुर में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज वैशाली पहुंचे। उन्होंने राजापाकर प्रखंड के जाफरपट्टी में भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधायक मंगल पांडेय के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सभा स्थल एवं हैलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन को लेकर आम लोगों में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने बिहार की जनता, विशेषकर वैशाली और आसपास के जिलों के लोगों से 21 नवंबर के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को वर्तमान एनडीए सरकार के एक वर्ष पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना गौरव बढ़ा रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनडीए के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और बिहार में विकास कार्यों को मिल रही गति के कारण लोगों में उनके कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह है। 21 नवंबर को हाजीपुर में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगी। इसमें बिहार के विभिन्न हिस्सों से लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हैं। वैशाली सहित आसपास के जिलों में लोगों के बीच कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। उन्होंने सभी लोगों से इस जनसभा में शामिल होकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने की अपील की।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button