Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

10 वर्षीय लाडो वानी पटेल ने रचा इतिहास, वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में नाम दर्ज होने पर मा0 नीतीश कुमार ने दी बधाई

10 वर्षीय लाडो वानी पटेल ने रचा इतिहास, वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स में नाम दर्ज होने पर मा0 नीतीश कुमार ने दी बधाई

पटना, 29 अगस्त 2026

बिहार की राजधानी पटना की निवासी महज 10 वर्षीय बाल कलाकार, माॅडल एवं समाजसेवी लाडो वानी पटेल ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से बिहार का नाम देश-दुनिया में रोशन किया है। लाडो वानी का नाम बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड्स में दर्ज होने पर जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नीतीश कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मा0 नीतीश कुमार ने कहा की लाडो वानी ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा से अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। महज 2 वर्ष 4 माह की उम्र में मंच पर राष्ट्रगान गाकर उन्होंने सबको चकित कर दिया था। उस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अरविंद जत्ती एवं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी मौजूद थे।

लाडो वानी अब तक लगभग 200 सम्मानों से नवाजी जा चुकी हैं। इनमें आॅल इंडिया फोटो काॅन्टेस्ट में 5वां स्थान, 4 वर्ष की उम्र में टी-सीरीज में विनर, जयपुर में ‘ब्रांड फेस आॅफ बिहार’, चित्रकूट में विशेष सम्मान सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थाओं द्वारा प्राप्त अनेक सम्मान शामिल हैं। इसके अलावा मानव श्रृंखला एवं नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक अभियानों में भी उन्होंने सक्रिय भागीदारी की है। साथ ही नेपाल में बाल कला सम्मान भी मिला। सुश्री लाडो ने समाजसेवा को अपना लक्ष्य बनाया ह

उन्होंने कहा की लाडो वानी ने इतनी कम उम्र में इतनी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद उनका जुड़ाव समाजसेवा से लगातार बना हुआ है। वह अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम, मूक-बाधिर, दिव्यांग, नेत्रहीन बच्चों एवं स्लम बस्तियों में जाकर मनाती हैं। साथ ही कचड़ा चुनने वाले बच्चों के लिए पाठशाला चलाकर उन्हें पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना उनके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है

श्री नीतीश कुमार ने लाडो वानी की प्रतिभा, उपलब्धियों और समाजसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि बिहार की इस नन्हीं प्रतिभा ने अपनी मेहनत, लगन और सेवा भावना से प्रदेश का गौरव व मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने लाडो वानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कम उम्र में समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर सत्तारुढ़ दल के मा0 उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ भी रहे।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button