Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मपटनाराजनीतिराज्यविचार

सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन संपन्न: हरि सहनी

सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन संपन्न: हरि सहनी

 

सकरा (मुजफ्फरपुर), 01 जुलाई 2026। सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति द्वारा स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह बुधवार को ग्रामदृरतनपुर केवल, प्रखंडदृसकरा, जिलादृमुजफ्फरपुर में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सहकारिता जगत के पदाधिकारियों, मत्स्यजीवी समाज के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

 

समारोह का शुभारंभ उद्घाटनकर्ता श्री हरि सहनी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भगवान निषादराज गुह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। इसके उपरांत उन्होंने फीता काटकर कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप, प्रवीण कुमार ठाकुर, मिथिला दरभंगा क्षेत्रीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ के निदेशक श्री लालबाबू सिंह, सारण मंडल के निदेशक श्री प्रदीप सहनी, सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष श्री अरविन्द मुरैया, सचिव श्री जनेन्द्र मुखिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटनकर्ता श्री हरि सहनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मत्स्यजीवी परिवारों को बैंकिंग, बीमा, आधार, पैन, आयुष्मान भारत, पेंशन, छात्रवृत्ति, विभिन्न प्रमाण-पत्रों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगा। उन्होंने कॉफ्फेड एवं सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मत्स्यजीवी समाज के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि कॉफ्फेड का लक्ष्य बिहार के प्रत्येक मत्स्यजीवी परिवार को डिजिटल सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से एनएफडीपी पंजीकरण, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, विभिन्न प्रकार की बीमा योजनाएँ, बैंकिंग सेवाएँ, डिजिटल भुगतान, पैन कार्ड, आधार सेवाएँ, आयुष्मान भारत, प्रशिक्षण, रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी अनेक सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कॉफ्फेड पूरे बिहार में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उनका उद्देश्य मत्स्यजीवियों की आय बढ़ाना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।

समाजसेवी श्री प्रवीण कुमार ठाकुर ने कहा कि यह केंद्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मिथिला दरभंगा क्षेत्रीय मत्स्यजीवी सहकारी संघ के निदेशक श्री लालबाबू सिंह एवं सारण मंडल के निदेशक श्री प्रदीप सहनी ने भी कॉफ्फेड की इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे मत्स्यजीवी समाज के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सकरा प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष श्री अरविन्द मुरैया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समिति भविष्य में मत्स्यजीवियों के हित में और भी जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित करेगी तथा प्रत्येक मत्स्यजीवी परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य करेगी।

समिति के सचिव श्री जनेन्द्र मुखिया ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, मत्स्यजीवियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कॉमन सर्विस सेंटर क्षेत्र के मत्स्यजीवियों, किसानों, युवाओं एवं आम नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं का एक विश्वसनीय केंद्र सिद्ध होगा तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

समारोह के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी प्राप्त की तथा कॉफ्फेड की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस अवसर पर कॉफ्फेड के पदाधिकारीगण् रवि राज, राहुल कुमार एवं दयानंद कुमार के साथ-साथ बड़ी संख्या में मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉफ्फेड की निदेशक सिमरन द्वारा किया गया।

(राहुल कुमार)

मीडिया प्रभारी

मो॰: 9031085592

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button