Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

राष्ट्रीय जनता दल कल 5 जुलाई को 30 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक उत्सव के रूप में राज्यभर के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर तथा पटना में राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा : एजाज अहमद पटना 04 जुलाई 2026 :

राष्ट्रीय जनता दल कल 5 जुलाई को 30 वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक उत्सव के रूप में राज्यभर के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर तथा पटना में राजद कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा : एजाज अहमद
पटना 04 जुलाई 2026 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 5 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस समारोह राज्य भर में उत्सव के रूप में जिला स्तर पर जिला मुख्यालय में एवं पटना जिला और महानगर राष्ट्रीय जनता दल कि ओर से राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मनाया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
एजाज ने आगे बताया कि स्थापना दिवस के लिए 30 जून से ही राज्य मुख्यालय के परिसर और बाहर में सजावट एवं प्रकाश के साथ सौंदर्यीकरण करके राज्य कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पटना के विभिन्न चौक चौराहे पर पोस्टर और बैनर के माध्यम से कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में लोगों को जानकारी दी जा रही है ।

एजाज ने आगे बताया कि 05 जुलाई को स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला प्रभारी और सह प्रभारी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ, माननीय सांसद ,पूर्व सांसद, माननीय विधायक, पूर्व विधायक, माननीय विधान पार्षद, पूर्व विधान पार्षद, गत लोकसभा और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला के प्रधान महासचिव, जिला पदाधिकारी, प्रखंडों के अध्यक्ष सहित सक्रिय पार्टी नेताओं के साथ संबंधित जिला से राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष, जिला के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,सहित अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित रहेंगे।
पटना जिला एवं महानगर के द्वारा प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता ,
राष्ट्रीय जनता दल ,बिहार

3.7/5 - (4 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button