Trending Newsअपराधआस्थागुजरातट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मनालंदापंजाबपश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिवैशालीशेखपुरा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित*

 

दिनांक-04 जुलाई 2026

स्थान -पार्टी कैम्प कार्यालय

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित*

आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा महान आध्यात्मिक चिंतक, राष्ट्रनिर्माता एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय श्री उपेंद्र कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने राष्ट्रसेवा, आत्मविश्वास, शिक्षा, चरित्र निर्माण तथा मानवता के कल्याण का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।

मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्रवंशी,राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र चौहान, अंगद कुशवाहा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक राम, राम परिखा सिंह, कपिल कुमार, अशोक कुशवाहा, उमाकांत आनंद, विजय पटेल, संतोष रावत, सुनील कुमार, रमेश चन्द्रवंशी, सौरभ मौर्या, विनोद कुमार पप्पू उपस्थित रहे।

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता रजनीश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

रजनीश कुमार

प्रदेश प्रवक्ता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button