आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

*स्व. जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि,सामाजिक न्याय के संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत

 

*स्व. जगजीवन राम की 40वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि,सामाजिक न्याय के संघर्ष को बताया प्रेरणास्रोत

*पटना, 6 जुलाई 2026*

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व जगजीवन राम जी की 40 वीं पुण्यतिथि सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाक़त आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति के ऐसे महान जननायक थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, सादगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और सामाजिक समरसता के प्रबल पक्षधर के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि बाबू जगजीवन राम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने की उनकी सोच कांग्रेस पार्टी की विचारधारा का अभिन्न हिस्सा है।

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह प्रभारी शाहनवाज आलम, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, पूर्व विधायक डा0 शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी, प्रतिमा कुमारी दास, असितनाथ तिवारी, पंकज यादव, कमल कमलेश, राजीव मेहता, प्रेमचन्द सिंह, अरविन्द लाल रजक, चन्द्र प्रकाश सिंह, कमलदेव नारायण शुक्ला, सूरज यादव, नदीम अंसारी, चन्द्रभूषण राजपूत, शशांत शेखर, मृणाल अनामय, रीता सिंह, डा0 अमन कुमार, रंजीत कुमार बाल्मीकी, विशाल यादव, नवनीत जयपुरियार, अंकुर राज, मिहिर झा, शालीग्राम शर्मा, राजीव मिश्रा, मो0 चान्द, साहेव कुमार, आरती राय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button