तेजस्वी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक अधिकार और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए के लिए राज भवन मार्च पूरी तरह से सफल रहा; वाटर कैनन और तेजस्वी जी सहित राजद नेताओं को हिरासत में लिया जाना कहीं से उचित नहीं है : एजाज अहमद

तेजस्वी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक अधिकार और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए के लिए राज भवन मार्च पूरी तरह से सफल रहा; वाटर कैनन और तेजस्वी जी सहित राजद नेताओं को हिरासत में लिया जाना कहीं से उचित नहीं है : एजाज अहमद
पटना 19 अगस्त 2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के नेता एजाज अहमद ने कहा कि शांतिपूर्वक तिरंगा के साथ हजारों की संख्या में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में राज भवन मार्च पूरी तरह से सफल रहा।
राज भवन मार्च जो शांतिपूर्वक चल रहा था उसपर पुलिस के द्वारा वाटर कैनन और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पुलिसिया दमन और वाटर कैनन का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। लोकतंत्र में जायज मांगों के लिए जब लोग सड़कों पर आते हैं तो समझना चाहिए की सरकार छात्र आम जन की आवाज को नहीं सुन रही है और उनके हक और अधिकार को कमजोर कर रही है।
एजाज ने कहा कि पिछले 25 जुलाई को सिवान में ए के-47 दिल्ली में पैलेट गन और जहानाबाद में फायरिंग की घटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए छात्रों और आम लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने वाली कार्रवाई बताया। और कहा कि लोकतंत्र में छात्र अपने मांगों को लेकर जब प्रदर्शन कर रहे थे तो उन पर पुलिस के द्वारा ए के-47 और पैलट गन का इस्तेमाल किया जाना लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने और संविधान में आंदोलन और प्रदर्शन के मिले अधिकार को छीनने वाली साजिश बताया। इन्हीं मुद्दों पर ए के 47 फायरिंग की न्यायिक जांच तथा छात्रा युवाओ को न्याय दिलाने के लिए राज भवन मार्च किया गया।
एजाज ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज राजभवन मार्च पूरी तरह से सफल रहा और एनडीए सरकार को बेचैन कर दिया इसी बेचैनी और बौखलाहट में वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया जो कहीं से उचित नहीं है । साथ ही नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के सांसद और विधायक के साथ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक अधिकार को कमजोर करने वाली करवाई है। इन्होंने आगे ने कहा कि इस तरह की करवाई सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है।
सरकार चाहे वाटर कैनन का इस्तेमाल करें या नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी नेताओं को हिरासत में ले ले इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि बिहार की जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है, अब जनमत के आगे सरकार को झुकना ही पड़ेगा, ऐसे काम नहीं चलेगा जो लोकतंत्र को और संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करता
(एजाज अहमद)


