Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपटनापूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारवैशालीशिक्षा

नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपनों को साकार कर रही है मौजूदा एनडीए सरकार – शंभूनाथ सिन्हा

 

नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपनों को साकार कर रही है मौजूदा एनडीए सरकार – शंभूनाथ सिन्हा

26 अगस्त 2026, पटना।

प्रदेश जद (यू0) प्रवक्ता श्री शंभूनाथ सिन्हा ने जारी बयान में कहा कि राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार माननीय श्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार के सपनों को धरातल पर साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में सरकार तेजी से काम कर रही है। माननीय श्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का जो सपना देखा था, उसे साकार करने की दिशा में मौजूदा एनडीए सरकार निरंतर महत्वपूर्ण और प्रभावी निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में माननीय श्री नीतीश कुमार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। पंचायतों एवं नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण तथा लाखों स्वयं सहायता समूहों के गठन के माध्यम से करोड़ों जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया गया।

इसी क्रम में मौजूदा एनडीए सरकार ने अपने ताजा फैसले में आगामी तीन वर्षों में एक करोड़ महिलाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा स्टार्टअप चैलेंज योजना के तहत 50 हजार से 2 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री पीएचडी फेलोशिप योजना के अंतर्गत एक हजार मेधावी छात्राओं को चार वर्षों तक प्रतिमाह 10-10 हजार रुपये की सहायता जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। ये योजनाएं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में गेम चेंजर साबित होंगी।

सात निश्चय-2 के तहत माननीय श्री नीतीश कुमार की तत्कालीन सरकार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने के लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए लगभग 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा 38 लाख से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया। उन्हीं फैसलों और अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने के संकल्प के साथ मौजूदा एनडीए सरकार आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार द्वारा घोषित सात निश्चय-3 के आलोक में शिक्षा के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। राज्य में 211 नए डिग्री काॅलेजों की स्थापना और उनमें नई भर्तियों की प्रक्रिया ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। टीआरई-4 के तहत 32 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया जारी है, जिसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कई विभागों में सैकड़ों पदों पर नई नियुक्तियों की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार से जोड़ने का संकल्प लिया है और मौजूदा एनडीए सरकार इस संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि माननीय श्री निशांत कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए कई क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं। डाॅक्टरों, नर्सों और टेक्निशियनों की नई भर्तियों का निर्णय लिया गया है, ताकि अस्पतालों में कर्मियों की कमी को दूर किया जा सके। साथ ही, जिला अस्पतालों से मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर किए जाने की प्रक्रिया पर गंभीरता से रोक लगाने का निर्णय भी लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से अस्पतालों में अस्पतालकर्मियों की उपस्थिति एवं उपलब्ध खाली बेडों की जानकारी रीयल टाइम में प्राप्त की जा सकेगी, जिससे मरीजों को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मौजूदा एनडीए सरकार रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ठोस निर्णय लेकर बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button