DharmTrending Newsआस्थाज्योतिषट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मनालंदापटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

मंत्री अशोक चैधरी के आवास पर आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मा0 नीतीश कुमार

मंत्री अशोक चैधरी के आवास पर आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मा0 नीतीश कुमार

विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पटना, 26 अगस्त 2026

जद (यू) के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार आज बिहार सरकार के मंत्री श्री अशोक चैधरी के आवास पर आयोजित महामृत्युंजय जाप एवं पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना की तथा भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सभी के मंगलमय जीवन और बिहार की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस पूजन में उपस्थित लोगों ने भी श्री नीतीश कुमार का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उप-नेता श्री ललन कुमार सर्राफ एमएलसी भी साथ रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button