Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशधर्मपटनाप्रशासनबक्सरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

बोल बम सेवा समिति की स्वर्ण जयंती पर समिति की प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मा0 नीतीश कुमार को प्रतीक चिह्न एवं स्मारिका भेंट

बोल बम सेवा समिति की स्वर्ण जयंती पर समिति की प्रतिनिधि मण्डल द्वारा मा0 नीतीश कुमार को प्रतीक चिह्न एवं स्मारिका भेंट

पटना, 30 अगस्त 2026

बोल बम सेवा समिति के 50वें स्थापना दिवस (स्वर्ण जयंती) के अवसर पर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जदयू के मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समिति की ओर से उन्हें स्वर्ण जयंती का प्रतीक चिह्न, स्मारिका एवं आभार-पत्र भेंट कर सम्मानित एवं आभार व्यक्त किया गया।

समिति के संयोजक श्री रमेश कुमार सुरेका ने बताया कि बोल बम सेवा समिति विगत पांच दशकों से कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की निःस्वार्थ सेवा, सहयोग और सुविधा के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। समिति का यह सेवाभाव सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल है। श्री सुरेका ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लगातार कांवरिया पथ, बिजली, पानी एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं – सुविधाओं के लिए प्रशंसनीय कार्य किए।

उक्त अवसर पर श्री नीतीश कुमार ने बोल बम सेवा समिति के पांच दशकों के सेवा कार्यों की सराहना की तथा स्वर्ण जयंती के अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सेवा के इस पुनीत कार्य को आगे भी इसी समर्पण और सेवाभाव के साथ जारी रखने की कामना की।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मा0 उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ तथा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री श्री अंजनी कुमार भी उपस्थित रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button