Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशनालंदापटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मधुबनीमहाराष्ट्रमुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचार

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का वित्तीय वर्ष 2030-31 तक हुआ अवधि विस्तार

प्रेस विज्ञप्ति

**********

मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का वित्तीय वर्ष 2030-31 तक हुआ अवधि विस्तार

*”हर शहर, बेहतर सुविधा; समग्र शहरी विकास को नई गति”*

*:- नीतीश मिश्रा*

पटना, 02 सितंबर 2026

राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक अवधि विस्तार करने की स्वीकृति मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदान की गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि इस योजना के माध्यम से राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं के अनुरूप आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए श्री नीतीश मिश्रा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं मंत्रिपरिषद के सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के अवधि विस्तार से राज्य के शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को निरंतरता मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण को नई गति प्राप्त होगी।

मंत्री श्री मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में चौड़ी, सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के साथ जल निकासी की समुचित व्यवस्था, पार्किंग स्थल, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था, झीलों, पार्कों, घाटों एवं जलाशयों आदि से संबंधित विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों को एकीकृत रूप से संचालित किए जाने से शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 500 करोड़ ( पॉंच सौ करोड़ रुपए) की राशि का प्रावधान किया गया है। जिला स्तर पर माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय संचालन समिति द्वारा नगर निकायवार योजनाओं का चयन किया जाएगा। योजनाओं का चयन वर्षवार एवं जनसंख्या के आधार पर निर्धारित राशि की अधिकतम तीन गुनी सीमा तक किया जा सकेगा। इससे प्रत्येक शहरी क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।

मंत्री ने बताया कि चयनित योजनाओं का कार्यान्वयन बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (BUIDCO) द्वारा किया जाएगा। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी, प्रकाश, पार्किंग एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करना नहीं, बल्कि राज्य के शहरी क्षेत्रों को अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक और आर्थिक रूप से गतिशील बनाना है। योजनाओं के क्रियान्वयन से नागरिक सुविधाओं में वृद्धि के साथ शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। इससे राज्य के शहरों को विकास एवं आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के सरकार के संकल्प को नई गति मिलेगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button