Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारशिक्षा

*ग्राम स्वराज और सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए राजीव गांधी का योगदान ऐतिहासिक : राजेश राम*

पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना कांग्रेस की प्रतिबद्धता : सुनील पवार*

 

*ग्राम स्वराज और सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए राजीव गांधी का योगदान ऐतिहासिक : राजेश राम*

*पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करना कांग्रेस की प्रतिबद्धता : सुनील पवार*

कांग्रेस ने पंचायत प्रतिनिधियों से मांगे आवेदन, पोर्टल लॉन्च

*पटना, 10 सितंबर 2026*

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आज आयोजित संवाददाता सम्मेलन को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार ने संयुक्त रूप से संबोधित किया। इस अवसर पर आवेदन पोर्टल लॉन्च किया गया।

पोर्टल लॉन्च करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था। उस सपने को साकार करने की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी ने ऐतिहासिक पहल की। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक मजबूती प्रदान करने तथा सत्ता के विकेंद्रीकरण के माध्यम से गांवों तक लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का मानना था कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब निर्णय लेने की शक्ति गांवों और पंचायतों तक पहुंचे। पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर उन्होंने महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को आगे बढ़ाने का काम किया।

राजेश राम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने भी ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अनेक योजनाओं के माध्यम से गांवों को सड़क, बुनियादी सुविधाओं और विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। कांग्रेस की सोच हमेशा गांव, गरीब, किसान, मजदूर और पंचायतों को मजबूत करने की रही है।

इस अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार ने कहा कि संगठन ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पंचायत जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। पंचायती राज व्यवस्था केवल प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत बुनियाद है। राजीव गांधी ने पंचायतों को अधिकार, प्रतिनिधित्व और संवैधानिक संरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किया। कांग्रेस पार्टी पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक अधिकार एवं संसाधन उपलब्ध कराने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत किए बिना देश का समग्र विकास संभव नहीं है। पंचायतों को मजबूत करना ही लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

संवाददाता सम्मेलन में सरपंच रितु ठाकुर, पंचायती राज संगठन के सचिव डॉ. अमित झा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी एवं कांग्रेस नेता पंकज यादव सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button