मुख्यमंत्री ने अजीबोगरीब बयान देकर पूरे बिहार की जग हंसाई करवाई है,
अपराध का कॉन्सेप्ट कम हुआ है और क्राईम बढ़ रहे हैं; जबकि अपराध और क्राईम का मतलब एक ही होता है: एजाज अहमद

मुख्यमंत्री ने अजीबोगरीब बयान देकर पूरे बिहार की जग हंसाई करवाई है,
अपराध का कॉन्सेप्ट कम हुआ है और क्राईम बढ़ रहे हैं; जबकि अपराध और क्राईम का मतलब एक ही होता है: एजाज अहमद
पटना 3 नवंबर2026
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अजीबोगरीब बयान देकर पूरे बिहार की जग हंसाई करवाई है। और उन्होंने जिस तरह से कहा कि बिहार में अपराध के कॉन्सेप्ट कम हुए हैं और क्राईम बढ़ रहे हैं तो मुख्यमंत्री जी को यह पता होना चाहिए कि देवनागरी में अपराध कहा जाता है और अंग्रेजी में इसी को क्राइम कहते हैं, अगर जानकारी नहीं थी तो उन्हें अपने अधिकारियों से जानकारी लेकर इस तरह की बातें बोलनी चाहिए थी । इनके इस की बातें कहने से यह स्पष्ट हो जाता है की बिहार में सरकार के शीर्ष पर बैठे हुए मुख्यमंत्री जी को हंसी का पात्र बना दिया। हां यह बात सही है की अपराध को संरक्षण देने वाले ही अब अपराध करने लगे हैं इसीलिए आप उसको क्राइम कह रहे हैं क्योंकि कल जिस तरह से मधुबनी के बाबू बरही में एक पुलिस पदाधिकारी ने आम लोगों को गोली मार दी ये सही मायने में क्राईम है , क्योंकि सत्ता सीधे अब गोली मारने का काम कर रही है जिसे क्राईम कहा जा सकता है जबकि बिहार में अपराध भी बढ़े हैं और क्राइम करने वाले भी फल फूल रहे हैं।
(एजाज अहमद)



