Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशनौकरीपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षास्वास्थ्य

माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नेता पंकज कुमार केशव के निधन पर राजेश राठौड़ ने जताया शोक*

 

*माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक नेता पंकज कुमार केशव के निधन पर राजेश राठौड़ ने जताया शोक*

*पटना. 10 सितम्बर, 2026*

माध्यमिक शिक्षक संघ के कर्मठ शिक्षक नेता और उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रहे स्व. पंकज कुमार केशव की लंबी बीमारी के बाद 50 वर्ष का आयु में असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने शोक जताया

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि शिक्षकों के हितोंके लिए लगातार संघर्ष करने वाले पंकज कुमार केशव के निधन से शिक्षा जगत को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है और हृदय मर्माहत है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं, साथ ही परिजनों को इस दुख को सहने की हिम्मत मिले, इसकी कामना करता हूं।

शोक जताने वालों में पूर्व प्राचार्य ब्रज मोहन मंडल, प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सुमन, माध्यमिक शिक्षक नेता अंजुम रेजा,हरि शंकर प्रसाद उर्फ बबलू सहित अन्य शिक्षकगण प्रमुख रहें।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button