Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरमौसमराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीसारणस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने महनार, राघोपुर एवं राजापाकर में बाढ़़़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा रहे मौजूद

बाढ़़़ प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता - निशांत

o9

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने महनार, राघोपुर एवं राजापाकर में बाढ़़़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा रहे मौजूद

बाढ़़़ प्रभावित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता – निशांत

निशांत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी तरह मुस्तैद – उमेश सिंह कुशवाहा

10 अगस्त 2026, पटना

गुरुवार को बिहार सरकार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री एवं वैशाली जिला प्रभारी मंत्री श्री निशांत तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने वैशाली जिले के महनार, राघोपुर एवं राजापाकर के बाढ़़़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान श्री निशांत ने बाढ़़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही, स्वास्थ्य शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने सामुदायिक रसोई में खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक दवाओं के पर्याप्त भंडारण एवं उपलब्धता की जानकारी लेते हुए इसकी निरंतरता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर श्री निशांत ने अधिकारियों से कहा कि राहत शिविरों में रह रहे किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित लोगों तक आवश्यक दवाएं, चिकित्सा सुविधाएं एवं अन्य जरूरी सहायता समय पर पहुँचे, इसे हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार हमेशा कहा करते हैं कि सरकारी खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ि़तों का है। इसी सोच के साथ राज्य सरकार द्वारा बाढ़़़़ प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने का कार्य लगातार जारी है। बाढ़़ प्रभावित लोगों को हरसंभव राहत एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 श्री निशांत के दिशा निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़़़ प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। सरकार की ओर से तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है तथा प्रत्येक प्रभावित परिवार तक आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए प्रशासन एवं विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। आपदा की इस घड़़़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़़ी है।

साथ ही इस मौके पर मा0 श्री निशांत ने वैशाली जिला अतिथि गृह में वरीय पदाधिकारियो के साथ बाढ़ से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की एवं राहत बचाव कार्यो के संबंध में अद्यतन जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निदेश दिये।

इस मौके पर मा0 विधायक श्री सिद्धार्थ पटेल, मा0 विधायक श्री महेंद्र राम एवं वैशाली के जिलाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र सिंह मौजूद रहे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

3/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button