Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षास्वास्थ्य

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

आपसी समन्वय के साथ चुनाव अभियान को दें गति, मैं स्वय भी चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने जाऊँगा* : निशांत

*पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक

*आपसी समन्वय के साथ चुनाव अभियान को दें गति, मैं स्वय भी चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होने जाऊँगा* : निशांत

*संगठन जद (यू) की ताकत, चलाएंगे व्यापक जनसंपर्क :* उमेश सिंह कुशवाहा

बुधवार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर बिहार सरकार के मा० स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर जद (यू) के नालंदा जिले के मा० सांसद, मा० विधायकगण, मा० विधान पार्षदगण एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की सक्रियता, मतदाताओं से संवाद तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए चुनावी अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जद (यू) के मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने की।

इस मौके पर मा० स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए की सभी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर पूरी मजबूती से काम करना है। उन्होंने कहा कि हमें अभी से मतदान और मतगणना तक की स्पष्ट रणनीति बनाकर आगे बढ़ना है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संवाद बनाए रखना है। स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदाताओं तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं के साथ लगातार संवाद करेंगे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन ही जद (यू) की ताकत है। बूथ स्तर तक के एक-एक कार्यकर्ता को आपसी तालमेल के साथ पूरी सक्रियता से चुनाव अभियान में जुटना है। उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में मा० श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षा, रोजगार और युवाओं के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। इन उपलब्धियों को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने के साथ ही एनडीए की नीतियों और विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत कराना है।

इस मौके पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, मा० सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, मुख्य प्रवक्ता सह माननीय विधानपार्षद श्री नीरज कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, मा० विधायक श्री हरि नारायण सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, श्री कौशल किशोर, श्री कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, श्री रुहेल रंजन, मा० विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव एवं पूर्व विधायक श्री राजू यादव, श्रीमती उषा सिन्हा, श्रीमती प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button