बिहारब्रेकिंग न्यूज़

मुंबई में पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने मिले रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
मुंबई में पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल ने मिले रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा
पटना 22 अप्रैल।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने आज मुंबई के एम0 ई0 टी0 परिसर में महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे की इस मुलाकात में वर्तमान राजनीतिक मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर रालोमो के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत कुमार पंकज भी उपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उपेन्द्र कुशवाहा का छगन भुजबल से बहुत पुराना एवं प्रगाढ़ संबंध रहा है। श्री कुशवाहा महाराष्ट्र के ओबीसी समाज से आने वाले गद्दावर श्री छगन भुजबल को अपना राजनीतिक मार्गदर्शक मानते हैं। कुशवाहा जी के राजनीतिक रूप से कठिन दौर में हमेशा श्री भुजबल ने अपना समर्थन और सहयोग दिया है। इसलिए भी कुशवाहा जी के मन में उनके प्रति विशेष सम्मान है। अपने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर श्री कुशवाहा ने मुलाकात की तस्वीर जारी करते हुए लिखा कि “आज मुंबई के M.E.T. परिसर में आदरणीय छगन भुजबल जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज जी भी मौजूद थे।”
(रामपुकार सिन्हा)
प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button