कांग्रेस ने X पर लिखा- B से बीड़ी, B से बिहार: बीजेपी बोली

कांग्रेस ने X पर लिखा- B से बीड़ी, B से बिहार: बीजेपी बोली-
ये बिहारियों का अपमान; JDU सांसद ने कहा- B से बुद्धि भी होती है
कांग्रेस की एक और अत्यंत शर्मनाक हरकत !
आपको बता दें कि B से सिर्फ बीड़ी नहीं, बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है!
B से बजट भी होता है, जिसमें बिहार को विशेष सहायता मिलने पर आपको मिर्ची लगती है।
#बिहार का मजाक बनाने की नीचता कर कांग्रेस ने न केवल बिहारवासियों का फिर से अपमान किया है, बल्कि देश के गौरवशाली इतिहास और लोकतंत्र का भी मजाक बनाया
केंद्र सरकार ने हाल ही में GST में सुधार किया है। रिफॉर्म में बीड़ी पर टैक्स घटाया गया है। GST रिफॉर्म को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच केरल कांग्रेस के एक पोस्ट से विवाद गहरा गया है।
पोस्ट में लिखा गया- ‘बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।’
बीजेपी ने इसे बिहारियों का अपमान बताया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘बिहारी का अपमान करना बिहारी को छोटा दिखाना यह कांग्रेस पार्टी का काम है।’
वहीं जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए तंज कसते हुए लिखा- ‘B’ से सिर्फ बीड़ी नहीं बुद्धि भी होती है, जो आपके पास नहीं है। हालांकि, केरल कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट से ये पोस्ट फिलहाल



