पटनाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

लखीसराय में आयोजित हो रहा ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ माननीय उप मुख्यमंत्री संग मनोज तिवारी करेंगे शिरकत

प्रेस-विज्ञप्ति

लखीसराय में आयोजित हो रहा ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ माननीय उप मुख्यमंत्री संग मनोज तिवारी करेंगे शिरकत

दिनांक: 05/09/2025

 

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लखीसराय में आयोजित हो रहे ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ में उदघाटन कर्ता के तौर पर शिरकत करने जा रहे हैं । इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मशहूर गायक-अभिनेता और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी शामिल होने जा रहे हैं ।

महोत्सव की पूर्व संध्या पर उन्होंने कहा कि यह महोत्सव समुद्र मंथन के बाद क्षीरसागर से माता लक्ष्मी के प्रादुर्भाव का प्रतीक पर्व है । इस क्षेत्र का नामकरण माता लक्ष्मी के नाम पर ही ‘लक्खीसराय’ हुआ था । जो कालांतर में अपभ्रंशित होकर लखीसराय हो गया । यह पर्व उस विरासत के सम्मान का उत्सव भी है ।

श्री सिन्हा ने कहा कि लक्खी अमृत महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के सनातन में विश्वास करने वाले लोग बड़ी संख्या में सिमरिया धाम में एकत्रित होकर जल भरेंगे । सिमरिया धाम कल्पवास का प्राचीन स्थान तो है ही साथ ही मगध, अंग और मिथिला की ‘सांस्कृतिक त्रिवेणी’ पर अवस्थित है । वहां से जल भरकर श्रद्धालु दुखहरण बाबा स्थान हाथीदह पहुंच कर संकल्प लेंगे । हाथीदह से समूहबद्ध श्रद्धालु अशोक धाम(इन्द्रदमनेश्वर महादेव) मंदिर पहुँच कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे और समुद्र मंथन से निकले विष के ताप के शमन के निमित्त महादेव का रुद्राभिषेक भी किया जाएगा । शाम में लखीसराय में भव्य महाआरती के साथ के के. आर.के मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा । इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक-अभिनेता एवं माननीय लोकसभा सांसद श्री मनोज तिवारी मुख्य आकर्षण होंगे ।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि अनंतचतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में लखीसराय के लोग विरासत के साथ विकास के माननीय प्रधानमंत्री जी के संकल्प में अपनी भागीदारी करेंगे । आज हमारा राज्य समुद्र मंथन जैसी स्थिति में खड़ा है। माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अमृत और विष का विभेद किया जा चुका है । अब हम सभी बिहार के लोग सबके संतुष्टिकरण और सशक्तिकरण जरिए विकसित और गौरवशाली बिहार बनाने की राह तय करें । इसी संकल्प का संदेश ‘लक्खी अमृत महोत्सव’ के आयोजन के माध्यम से दिया जा रहा है ।हम सभी बिहारवासी अपनी भक्ति, शक्ति और युक्ति से आरजकता और आंतक फैलाने वाली आसुरी शक्तियों को पहचान कर उससे मुक्ति सुनिश्चित करेंगे ।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button