आस्थापटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़सारण

सारण जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

शोक संदेश

सारण जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राघव प्रसाद सिंह के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक

पटना 29 नवंबर 2025

सारण जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समता काल के वरिष्ठ नेता राघव प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समता पार्टी के समय से ही संगठन की नींव को मजबूत बनाने में राघव प्रसाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कर्मठ सिपाही के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पार्टी और समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिय

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हेतु राघव प्रसाद सिंह ने जेपी आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुँची है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें

शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन सर्राफ, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button