मत्स्य क्लस्टर विकास पर एक दिवसीय नीली क्रांति में मील का पत्थर साबित होगा यह कार्यशाल नालंदा, 14 दिसंबर 2025 बिहार राज्य मत्स्यजीवी

मत्स्य क्लस्टर विकास पर एक दिवसीय
नीली क्रांति में मील का पत्थर साबित होगा यह कार्यशाल
नालंदा, 14 दिसंबर 2025 बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ द्वारा नालंदा जिले में मत्स्य क्लस्टर विकास को लेकर एक विस्तृत एवं उद्देश्यपूर्ण एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के 35 प्रखंडों की मत्स्य सहयोग समितियों ने भाग लेकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जो जिले में मत्स्य सहकारिता की मजबूत उपस्थिति को दर्शाता है।
कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप ने कहा कि क्लस्टर आधारित मत्स्य विकास मॉडल के माध्यम से मछुआरों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, संतुलित आहार, कोल्ड चेन, मार्केटिंग सुविधा एवं मूल्य संवर्धन से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे न केवल मछली उत्पादन में वृद्धि होगी, बल्कि सहकारी समितियों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य किसान सह समृद्धि योजना, फिशरीज़ इफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (एफआईडीएफ), एनएफडीपी पोर्टल पर मछुआरों एवं मछुआरों की सहकारी समितियों का निबंधन, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड, मछुआ समितियों में कॉमन सर्विस सेन्टर, खाद-बीज वितरण केन्द्र, सभी मछुआरों को सामाजिक सुरक्षा मुहैय्या कराने, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, राष्ट्रीय लाईव स्टॉक मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन, प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी परियोजना, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम का कार्यशील पूँजी, युवा सहकार, नंदनी सहकार योजना, फिश फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया एवं योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने आगे कहा कि कॉफ्फेड का लक्ष्य मछुआरों को बिचौलियों पर निर्भरता से मुक्त कर सीधे बाजार से जोड़ना, आय को दोगुना करना तथा सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, वित्तीय समावेशन और आधुनिक संरचना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास प्रबंधक, नालंदा श्री अमृत कुमार बर्नवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मत्स्य पालन क्षेत्र ग्रामीण विकास का एक सशक्त माध्यम है, यदि सहकारी समितियों, प्रशासन और तकनीकी संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, तो नालंदा जिला मत्स्य उत्पादन में राज्य स्तर पर एक उदाहरण बन सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉफ्फेड के निदेशक श्री शिवनंदन प्रसाद ने उपस्थित सहयोग समितियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, ऋण सुविधाओं, बीमा, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा तकनीकी सहयोग की जानकारी दी। उन्होंने सहकारी समितियों से योजनाओं का लाभ लेकर उत्पादन एवं गुणवत्ता बढ़ाने का आह्वान किया। कॉफ्फेड के प्रयास से सिलाव प्रखण्ड मत्स्यजीवी सहयोग समिति में कॉमन सर्विस सेन्टर की शुरूआत आज किया गया। इसके लिए उन्होंने कॉफ्फेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋषिकेश कश्यप को ह्दय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में 35 से अधिक प्रखंड मत्स्य सहयोग समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा मत्स्य क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को रखा। मीडिया प्रतिनिधियों के साथ हुए संवाद में मत्स्य क्लस्टर विकास की वर्तमान स्थिति, भविष्य की कार्ययोजना और कॉफ्फेड की भूमिका पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
कॉफ्फेड की निदेशक सुश्री सिमरन ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों, सरकारी प्रयासों एवं सहकारी मॉडल की सफलता को आम जनता तक पहुंचाना रहा। तथा बिहार में मत्स्य सहकारिता, उत्पादन वृद्धि और मछुआरों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस कार्यक्रम में श्री राज कुमार केवट, मंत्री, श्री लक्ष्मण सहनी मंत्री, श्री विरेश केवट, मंत्री, श्री नन्दु विन्द, अध्यक्ष, श्री अरविन्द कुमार, मंत्री, श्री नवीन कुमार निश्चम, अध्यक्ष, श्रीमति नीरा कुमारी, मत्री, श्री सरयुग केवट, अध्यक्ष, श्री उमेश कुमार, मंत्री, श्री मन्तोष तुरहा, अध्यक्ष, श्री जयप्रकाश प्रसाद निषाद, मंत्री, श्री प्रदेशी केवट, अध्यक्ष, श्री जनार्दन प्रसाद, मंत्री, श्री रामदयाल चौधरी, अध्यक्ष, श्री सूरज केवट, मंत्री, श्री विध्या देवी, अध्यक्ष, श्री विरेन्द्र केवट मंत्री, श्री हिरा केवट, मंत्री, श्री विन्देश्वर प्रसाद, अध्यक्ष, श्री बाढू विन्द, मंत्री, श्री जगत प्रसाद, अध्यक्ष, मो॰ अब्बास आलम, मंत्री, श्री धनन्जय कुमार, अध्यक्ष, श्री भोला कुमार, मंत्री, श्री कमलेश केवट, मंत्री, श्री विनोद कुमार, अध्यक्ष, श्री संजय जमादार, मत्री, श्री विदेशी केवट, अध्यक्ष, श्री रामप्रवेश विन्द, मंत्री, श्री कैलू केवट, अध्यक्ष उपस्थित थे।
विश्वासभाजन
(शिवनंदन प्रसाद)
मीडिया प्रभारी
मो॰: 7903494194



