Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाबिहारराजनीतिराज्यविचार

‘जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई’

‘जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर दी बधाई’

पटना 15 दिसम्बर 2025
बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी जी के साथ परस्पर सहयोग और समन्वय की भावना को आगे बढ़ाते हुए एनडीए को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे, जिससे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूती प्रदान की जा सके।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री संजय सरावगी जी सौम्य, शालीन एवं मिलनसार स्वभाव के राजनेता हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा। श्री कुशवाहा ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगल कामना की।

(अशोक कुमार)
कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button