Trending Newsअपराधगोपालगंजट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यविचारसारणसिवान

3 साल में 3 शादियां, 2 बच्चे… तीनों पत्नियों को नहीं थी एक-दूसरे की जानकारी! गोपालगंज में रोंगटे खड़े कर देने वाला विवाहिक धोखाधड़ी का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार

3 साल में 3 शादियां, 2 बच्चे… तीनों पत्नियों को नहीं थी एक-दूसरे की जानकारी! गोपालगंज में रोंगटे खड़े कर देने वाला विवाहिक धोखाधड़ी का मामला, आरोपी पति गिरफ्तार

 

ANCHOR : गोपालगंज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और कानून पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीरगंज थाना क्षेत्र के गौरूप समईल गांव के रहने वाले पिंटू बरनवाल को पुलिस ने तीन शादियां करने, दहेज उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.बताया जाता है कि पिंटू ने 3 साल में लगातार 3 शादियां कीं, वह भी बिना पहली पत्नी से तलाक लिए। हैरानी की बात यह है कि तीनों पत्नियाँ एक-दूसरे के अस्तित्व से अनजान रहीं.

पहली पत्नी खुशबू कुमारी उर्फ अमृता ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में 20 ग्राम सोना, चांदी और लगभग तीन लाख रुपये नकद दहेज दिया गया.इसके बावजूद पति 5 लाख रुपये और कार की मांग करता था. खुशबू का आरोप है कि विवाह की पहली रात ही पिंटू ने जबरन संबंध बनाने की कोशिश की और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का प्रयास भी किया. परेशान होकर उसने मीरगंज थाना में दहेज उत्पीड़न और जबरन संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई.

इधर दूसरी पत्नी गुड़िया कुमारी, निवासी गोरिया कोठी (सिवान), ने बताया कि उनकी शादी अप्रैल 2024 में हुई थी. शादी के समय उन्हें पहली शादी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी.बाद में सच्चाई सामने आने पर पता चला कि पिंटू ने तीसरी शादी भी कर ली है.पहली पत्नी का दावा है कि तीसरी पत्नी सारण जिले की निवासी है और वह पिंटू के बच्चे की मां भी बन चुकी है.

दोनों पत्नियों की शिकायत के बाद पुलिस ने पिंटू को गिरफ्तार किया. आरोपी का कहना है कि “उसकी मजबूरी में शादियाँ करनी पड़ीं, क्योंकि किसी में मनचाहा गुण नहीं मिला।” वहीं पुलिस अब दहेज उत्पीड़न, विवाह धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों की कानूनी जांच में जुटी है.

बाइट 01- पिंटू बरनवाल, आरोपी पति

बाइट 02 – खुशबू कुमारी उर्फ अमृता, पहली पत्नी.

बाइट – गुड़िया कुमारी, दूसरी पत्नी

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button