Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराजनीतिराज्यविचार

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मनाया जश्न*

महाराष्ट्र की जीत के जश्न में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार सरकार के कई मंत्री*

*महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय पर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर मनाया जश्न*

 

*बिहार प्रदेश कार्यालय में महाराष्ट्र की जीत पर जमकर बंटी मिठाई, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी*

 

*महाराष्ट्र की जीत के जश्न में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और बिहार सरकार के कई मंत्री*

 

पटना, 16 जनवरी। महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया गया। इस जीत की खुशी में प्रदेश कार्यालय में मिठाइयाँ बांटी गईं और कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई।

 

महाराष्ट्र नगर निगम के चुनाव परिणाम में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुट गए और जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई मंत्री भी जश्न में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर उत्साह देखा गया।

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र की सफलता का जश्न मनाया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में इस दौरान जोश चरम पर रहा। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए।

 

इस दौरान भाजपा कार्यालय को पार्टी के झंडों और पोस्टरों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को पार्टी की नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। इस जश्न में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button