
प्रकाशनार्थ/प्रसारनार्थ
24 जनवरी को रालोमों कार्यालय में मनाई जाएगी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती |
रालोमो सुप्रीमों उपेन्द्र कुशवाहा होंगे जयंती समारोह के उद्घाटनकर्ता |
पटना:- भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती समारोह आगामी 24 जनवरी को राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रदेश कैम्प कार्यालय में रालोमो नेता सुभाष चंद्रवंशी की अध्यक्षता में मनाई जायेगी, जिसके उद्घाटनकर्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारत सरकार के पूर्व मंत्री व सांसद श्री उपेन्द्र कुशवाहा होंगे |
उक्त आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने बताया की इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेतागण शामिल होंगे | ‘’भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों की प्रासंगिकता, वर्तमान संदर्भ में’’ विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेतागण अपनी विचार व्यक्त करेंगे |



