

77वें गणतंत्र दिवस पर जद (यू) प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने किया झंडोत्तोलन
26 जनवरी 2026, पटना।
सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनता दल (यू) बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्होंने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। साथ ही उन्होंने आह्वान किया कि आइए, इस पावन अवसर पर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी कर्तव्यपरायणता का निर्वहन करते हुए ‘‘विकसित बिहार – आत्मनिर्भर भारत’’ के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लें।
इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह माननीय विधानपार्षद जनाब अफाक अहमद, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अनिल प्रसाद हेगड़े, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, माननीय विधानपार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, माननीय विधानपार्षद श्री वीरेंद्र नारायण यादव, मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार एवं श्री परमहंस कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डाॅ0 रंजू गीता, डाॅ0 अमरदीप, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री वीरेंद्र सिंह दांगी, श्रीमती अप्सरा मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा, सुश्री विनीता स्टेफी, श्री अरविंद निषाद, श्री रामचरित्र प्रसाद, श्री संतोष कुशवाहा, श्री अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह, श्री लोकप्रकाश सिंह, श्री कमल नोपानी, श्री विनोद कुमार सिंह, श्रीमती श्वेता विश्वास, श्री मनोरंजन गिरी, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री नंद किशोर कुशवाहा, श्री राहुल खंडेलवाल, श्री ओम प्रकाश सेतु, श्रीमती मालती सिंह, श्रीमती राजकुमारी विभु, श्रीमती प्रमिला प्रजापति, श्रीमती खुशबू रानी, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती कंचनमाला गुप्ता, श्रीमती रश्मिलता, श्रीमती स्वर्णिमा सलोनी, श्रीमती रीना चैधरी, श्रीमती यशमीन खान, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्री मुकेश जैन, श्री मोनी सिंह, श्री चंदन पटेल, श्री राजेन्द्र सिंह जार्ज, श्री सौरव कुशवाहा, श्री मनोज राय, श्री अवधेश कुमार, श्री राज किशोर उर्फ कक्कू, श्री राम कुमार राम, श्री मुन्ना चैधरी सहित अनेक नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



