DharmTrending Newsअपराधज्योतिषट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनौकरीपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारस्वास्थ्य

सीएम नीतीश ने जंगलराज का अंत कर बिहार में ‘‘कानून का राज’’ कायम किया – उमेश सिंह कुशवाहा

सीएम नीतीश ने जंगलराज का अंत कर बिहार में ‘‘कानून का राज’’ कायम किया – उमेश सिंह कुशवाहा

पटना 05 अप्रैल 2026

बिहार जद (यू) के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने जारी बयान में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2005 में बिहार की बागडोर संभालने के बाद राज्य को जंगलराज से मुक्त कर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था की स्थापना की। जो बिहार कभी बदहाल, चैपट और ध्वस्त कानून-व्यवस्था के कारण देश-दुनिया में बदनाम था, उसी बिहार को श्री नीतीश कुमार ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से सुशासन के माॅडल के रूप में स्थापित किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2005 में राज्य में मात्र 817 पुलिस थाने थे, जिनकी स्थिति जर्जर थी। आज आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थानों की संख्या बढ़कर 1380 से अधिक हो चुकी है। पुलिस वाहनों की संख्या लगभग 4 हजार से बढ़कर 12 हजार से अधिक हो गई है, वहीं 2005 में पुलिस बल की संख्या 42 हजार थी, जो आज बढ़कर 1 लाख 40 हजार से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि जुलाई 2022 में श्री नीतीश कुमार द्वारा प्रारंभ की गई ‘डायल 112’ सेवा कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभरी है। गर्व का विषय है कि ‘डायल 112’ का रिस्पान्स टाइम देशभर में दूसरे स्थान पर है। बीते तीन वर्षों में इस सेवा के माध्यम से 50 लाख से अधिक लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने में इस सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

श्री कुशवाहा ने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यभर में 1800 से अधिक ‘डायल 112’ वाहन तैनात किए गए हैं, जो अत्याधुनिक जीपीएस प्रणाली से लैस हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सत्ता संरक्षित अपराधियों के भय के कारण महिलाएँ घर से बाहर निकलने में भी डरती थीं, लेकिन आज नीतीश सरकार ने न केवल भयमुक्त वातावरण प्रदान किया है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित और अनुकूल माहौल भी दिया है। आज बिहार की बहन-बेटियाँ बेखौफ होकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं

अंत में उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जंगलराज के दौर को पीछे छोड़ते हुए सुशासन, शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द के नए मानक स्थापित किए हैं। आज राज्य विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और एक सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित बिहार की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button