Trending Newsआस्थाखेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचारशिक्षा

मैट्रिक्स 2026: गणितीय प्रतिभा का भव्य उत्सव 

दिल्ली पब्लिक स्कूल , पटना ईस्ट में 02 मई 2026 को आयोजित किया गया मैट्रिक्स 2026 – इंटर स्कूल मैथमेटिक्स फेस्टिवल, जो गणितीय प्रतिभा, तार्किक चिंतन और नवाचार का एक भव्य उत्सव हुआ ।

Ref.: DPS East/Oth/26-27/14 Date: 02.05.26

मैट्रिक्स 2026: गणितीय प्रतिभा का भव्य उत्सव

दिल्ली पब्लिक स्कूल , पटना ईस्ट में 02 मई 2026 को आयोजित किया गया मैट्रिक्स 2026 – इंटर स्कूल मैथमेटिक्स फेस्टिवल, जो गणितीय प्रतिभा, तार्किक चिंतन और नवाचार का एक भव्य उत्सव हुआ । यह आयोजन विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता, समस्या समाधान कौशल और रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करना, तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना तथा प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ भाग लेकर अनेक रोचक और चुनौतीपूर्ण गणितीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे

कार्यक्रम की प्रेरक पंक्ति “Pure Mathematics is, in its way, the poetry of logical ideas.” – Albert Einstein विद्यार्थियों को गणित की सुंदरता, गहराई और उसकी तार्किक शक्ति को समझने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम का शुभ आरंभ प्रतिभागियों संग अतिथियों व मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ।

मुख्य अतिथि श्री – डॉ. विजय कुमार – मुख्य अतिथि एवं निर्णायक, गणित विभाग, कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना; सचिव, द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन, डॉ. अमरेंद्र नारायण (सेवानिवृत्त) – मुख्य अतिथि एवं निर्णायक, एसोसिएट प्रोफेसर, भौतिकी विभाग, पटना विश्वविद्यालय, पटना , डॉ. अभिक सिंह – अतिथि एवं निर्णायक, सहायक प्राध्यापक, गणित विभाग, GDMM, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना, बिहार , सुश्री तनुश्री – , PhD शोधार्थी, NIT पटना, श्री सुशील कुमार वर्मा – , PhD शोधार्थी, NIT पटना, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड और डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल जी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर गणित के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई ।

रंगारंग संगीत ,नृत्य व नाटक कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता,क्विज प्रतियोगिता,जस्ट ए मिनट प्रतियोगिता गणित प्रदर्शनी आदि का समायोजन कर विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि उत्पन्न करने का प्रयास किया गया ।

कार्यक्रम का समापन सफल विद्यार्थियों को पारितोषिक वितरण कर किया गया।

अंतर-विद्यालय गणित उत्सव – परिणाम सूची

1. मैथ्स रिले (समूह प्रतियोगिता)

🥇 प्रथम स्थान – इंटरनेशनल स्कूल

🥈 द्वितीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्ट

🥉 तृतीय स्थान – नोट्रे डेम अकादम

2. जैम (Just A Minute) – व्यक्तिगत प्रतियोगिता

🥇 प्रथम स्थान – नोट्रे डेम अकादमी

🥈 द्वितीय स्थान – ज्ञान निकेतन

🥉 तृतीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्

3. केनकेन कॉन्क्वेस्ट – व्यक्तिगत प्रतियोगिता

🥇 प्रथम स्थान – डीपीएस पटना ईस्ट

🥈 द्वितीय स्थान – लिटेरा वैली स्कूल

🥉 तृतीय स्थान – रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

4. ब्रेन ब्लिट्ज (समूह प्रतियोगिता)

🥇 प्रथम स्थान – लिटेरा वैली स्कूल

🥈 द्वितीय स्थान – ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल

🥉 तृतीय स्थान – नोट्रे डेम अकादमी

5. मॉडल मेकिंग प्रदर्शनी

🥇 प्रथम स्थान – नोट्रे डेम अकादमी

🥈 द्वितीय स्थान – इंटरनेशनल स्कूल

🥉 तृतीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्

6. मैथ्स टेल्स एंड ट्रेल्स

🥇 प्रथम स्थान – रेडिएंट इंटरनेशनल स्कूल

🥈 द्वितीय स्थान – ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल

🥉 तृतीय स्थान – ज्ञान निकेत

7. पोस्टर मेकिंग

🥇 प्रथम स्थान – ज्ञान निकेतन

🥈 द्वितीय स्थान – डीपीएस पटना ईस्ट

🥉 तृतीय स्थान – लिटेरा वैली स्कूल

🏆 समग्र विजेता (Overall Champion): डीपीएस पटना ईस्ट

दर्शकों, अभिभावकों, शिक्षकों संग प्रतिभागियों के लिए यह कार्यक्रम गणित को नए रूप में जानने का सुनहरा अवसर रहा ।

साभार !

डॉ. राकेश अल्फ़्रेड

प्रधानाचार्य

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button