बिहारब्रेकिंग न्यूज़

गांव-गांव में खेलों की प्रतिभा को निखारने और बच्चों को राष्ट्र के लिए मेडल दिलाने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है

बगहा__

गांव-गांव में खेलों की प्रतिभा को निखारने और बच्चों को राष्ट्र के लिए मेडल दिलाने की दिशा में एक नया कदम उठाया गया है। बगहा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने किया है

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि गांवों से निकलकर बच्चों ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। खेल महोत्सव से नई प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, वे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतेंगे।

खिलाड़ियों और बच्चों के बीच उत्साह का माहौल देखने लायक रहा। परंपरागत खेलों से लेकर आधुनिक खेलों तक, सभी मैदान बच्चों की ऊर्जा और सपनों से गूंज उठे।

सांसद खेल महोत्सव न सिर्फ खेल कौशल को उजागर करेगा, बल्कि ग्रामीण स्तर पर भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ जीवन की ओर भी युवाओं को प्रेरित करेगा।

देश के कोने-कोने से बच्चों में खेल के प्रति बढ़ती रुचि, यह संदेश देती है कि गांव का बच्चा भी अब पीछे नहीं रहेगा और भविष्य में भारत को स्वर्णिम उपलब्धियां दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।”

बाइट___ सतीश चन्द्र दुबे केंद्रीय राज्य मंत्री कोयला एवं खनन भारत सरकार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button