
सविनय न्यूज़
दिनांक : 31 -08 -2025
मुंगेर
Slug-7 साल के बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Anchor-मुंगेर के धरहरा थाना पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरविंद गुप्ता जगदीशपुर गांव का रहने वाला है। वह घटना के बाद से बेगूसराय जिले के फुलवरिया में अपने ससुराल में छिपा हुआ था।घटना 22 अगस्त की है। बच्ची अपने 5 वर्षीय भाई के साथ स्कूल से लौटते समय बिस्कुट खरीदने जनरल स्टोर पर गई थी। दुकानदार ने बच्ची को अंदर बुलाया और मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाकर गलत काम करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने पर उसका भाई भी रोने लगा। आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गया।
सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बाइट-अभिषेक आनंद डीएसपी सदर मुंगेर



