सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता हेतु जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाएँ कार्यकर्ता – प्रिय रंजन पटेल

सदस्यता अभियान की ऐतिहासिक सफलता हेतु जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाएँ कार्यकर्ता – प्रिय रंजन पटेल
10 जनवरी 2026, पटना
जनता दल (यू0) के महासदस्यता अभियान 2025-28 लेकर माननीय लिगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष प्रिय रंजन पटेल द्वारा अहुत की गए जिसका अध्यक्षता श्री निरज सिंह ने किया शनिवार पटना सिटी पार्टी की बैठकें आयोजित की गईं। अंजुमन् आरा, विजय चौधरी, डॉ सविनय कुमार, अन्य उपस्थि रहे।
इस अवसर पर माननीय प्रिय रंजन पटेल लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष ने महासदस्यता अभियान को ऐतिहासिक सफलता सुनिश्चित करने को लेकर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी साथी अपने-अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और सदस्यता अभियान को और अधिक गति दें।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर एक करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी के प्रत्येक साथी को आपसी सहयोग, समन्वय और साझा प्रयास के साथ ग्राउंड लेवल पर सघन अभियान चलाकर कार्य करना है, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को नई ताकत प्रदान करनी है तथा संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है
(संजय कुमार सिन्हा) कार्यालय सचिव



